MP: रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग को पीटे जाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मी निलंबित
मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर कथित तौर पर एक पुलिस कांस्टेबल द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति को पीटने और उसे प्लेटफॉर्म के किनारे से लटकाने का वीडियो सामने आया है.
जबलपुर, 30 जुलाई : मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर कथित तौर पर एक पुलिस कांस्टेबल द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति को पीटने और उसे प्लेटफॉर्म के किनारे से लटकाने का वीडियो सामने आया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी प्रसारित हुआ था और इसे लेकर लोगों में आक्रोश भी था.
अधिकारियों ने रीवा जिले के लौर थाने से संबद्ध कांस्टेबल अनंत शर्मा को निलंबित कर दिया है. वीडियो में कथित तौर पर कांस्टेबल बुजुर्ग व्यक्ति को बार-बार लात मारते हुए दिख रहा है. बुजुर्ग की पहचान जबलपुर से सटे नरसिंहपुर जिले के निवासी गोपाल प्रसाद के रूप में हुई है. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
अधीक्षक (राजकीय रेलवे पुलिस) विनायक वर्मा ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, बुजुर्ग शराब के नशे में था और पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभद्र का इस्तेमाल कर रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2022 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

