MP Road Accident: डंपर ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, दो घायल
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक डंपर ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
छिंदवाड़ा, 18 दिसंबर : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक डंपर ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा शनिवार देर रात छिंदवाड़ा शहर के पास चंदनगांव में हुआ और घायलों में से एक की हालत गंभीर है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव उइके ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘डंपर ट्रक ने दो मोटरसाइकिल और एक पैदलयात्री को टक्कर मार दी और फिर सड़क के डिवाइडर से टकरा गया. यह भी पढ़ें : Maharashtra-Karnataka Border Dispute: प्रधानमंत्री मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थता की, पर महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को नजरअंदाज कर रहे- संजय राउत
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2022 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

