दिल्ली: सांसद अनिल अग्रवाल ने PM मोदी से की जनसंख्या नियंत्रण विधेयक लाने की अपील
राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल अग्रवाल ने देश में लगातार बढ़ रही आबादी को काबू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आगामी संसद सत्र में जनसंख्या नियंत्रण विधेयक पेश करने की अपील की है. डॉ. अग्रवाल ने शुक्रवार को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से यह अपील की.
नई दिल्ली, 9 अगस्त: राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) ने देश में लगातार बढ़ रही आबादी को काबू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से आगामी संसद सत्र में जनसंख्या नियंत्रण विधेयक पेश करने की अपील की है. डॉ. अग्रवाल ने शुक्रवार को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से यह अपील की.
सूचना प्रौद्योगिकी मामलों की स्थायी समिति, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय सलाहकार समिति और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा, "आपने 15 अगस्त 2019 के अवसर पर देश में जनसंख्या नियंत्रण की जो जरूरत बताई थी, अब उस संकल्प को पूरा करने का समय आ गया है."
उन्होंने कहा, "मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप आगामी संसद सत्र में इस संबंध में उचित विधेयक लाने पर विचार करें."
Tags
संबंधित खबरें
PM Modi West Bengal Visit: सुवेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे के बारे में दी जानकारी, कहा- 5 लाख से भी ज्यादा लोग होंगे शामिल
Fact Check: क्या पीएम मोदी ने 'ग्रेटर इजरायल और अखंड भारत' पर दिया बयान? वायरल वीडियो निकला डीपफेक
PM Kisan 22nd Instalment: पीएम मोदी आज जारी करेंगे 22वीं किस्त, 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में आएंगे 18,640 करोड़ रुपये
PM Modi To Visit Assam And West Bengal: अगले दो दिन असम और पश्चिम बंगाल में रहेंगे पीएम मोदी, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
\