देश की खबरें | कोलकाता के पारनश्री में घर में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कोलकाता के पारनश्री इलाके में शनिवार को एक मकान में आग लगने से 68 वर्षीय महिला और उनकी बेटी की जल कर मौत हो गई।
कोलकाता, चार जुलाई दक्षिण कोलकाता के पारनश्री इलाके में शनिवार को एक मकान में आग लगने से 68 वर्षीय महिला और उनकी बेटी की जल कर मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि दिजेन मुखोपाध्याय रोड पर स्थित इस दो मंजिला मकान में दोपहर बारह बज कर करीब 40 मिनट पर आग लगी। इसमें तीन अन्य लोग भी झुलस गए हैं।
यह भी पढ़े | तमिलनाडु सरकार का ऐलान, चेन्नई में छह जुलाई से लॉकडाउन में छूट दी जाएगी.
कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और आपदा प्रबंधन कर्मियों ने भवन से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
उन्होंने बताया कि सोमा मित्रा और उनकी बेटी काकोली मित्रा (44) का शव मकान की पहली मंजिल से मिला।
अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा लगता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। दोनों महिलाएं फंस गईं और बाहर नहीं निकल सकीं।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2020 06:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

