एजेंसी न्यूज

Dengue Cases: दिल्ली में अक्टूबर में डेंगू के 900 से अधिक मामले सामने आए, कुल संख्या 1,876 हुई

राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर में डेंगू के 900 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिसके बाद इस साल इस बीमारी के मामलों की कुल संख्या 1,876 हो गई है. दिल्ली नगर निगम की तरफ से मंगलवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.

Dengue Cases: दिल्ली में अक्टूबर में डेंगू के 900 से अधिक मामले सामने आए, कुल संख्या 1,876 हुई
Dengue

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर : राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर में डेंगू के 900 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिसके बाद इस साल इस बीमारी के मामलों की कुल संख्या 1,876 हो गई है. दिल्ली नगर निगम की तरफ से मंगलवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. दिल्ली में इस साल मलेरिया के 194 और चिकनगुनिया के 38 मामले दर्ज किए गए हैं.

रिपोर्ट के अनुसार 12 अक्टूबर तक डेंगू के मामलों की संख्या 1,572 थी. अगले सप्ताह 300 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए, जिसके साथ ही इस साल 19 अक्टूबर तक दिल्ली में डेंगू के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,876 हो गई. सितंबर में डेंगू के 693 मामले दर्ज किए गए थे. यह भी पढ़े : Cyclone ‘Sitrang’: बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’ से 15 की मौत

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह 2017 के बाद से -1 जनवरी से 19 अक्टूबर की अवधि के दौरान- दर्ज किए गए डेंगू के मामलों की सबसे अधिक संख्या है. उस साल इस अवधि के दौरान डेंगू के 3,272 मामले सामने आए थे. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल अब तक डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है, जबकि 2021 में इस बीमारी से 23 लोगों की मृत्यु हो गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2022 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).