देश

Bhandup West News: अमृत सृष्टि SRA CHS के पास कचरे का अंबार, 3 बच्चों को डेंगू, कई लोग तेज बुखार से पीड़ित; शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

स्थानीय लोगों ने BMC से मांग की है कि इलाके से तत्काल कचरा हटाया जाए, एंटी-लार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराई जाए तथा डेंगू और मच्छरों के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया जाए.

Bhandup West News: अमृत सृष्टि SRA CHS के पास कचरे का अंबार, 3 बच्चों को डेंगू, कई लोग तेज बुखार से पीड़ित; शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप
BMC Health Report

Bhandup West News: भांडुप पश्चिम स्थित अमृत सृष्टि SRA CHS, जनता मार्केट, माटेश्वरी हॉल के पास पिछले कई दिनों से जमा कचरे के कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी है. रहवासियों का आरोप है कि परिसर में फैली गंदगी और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के चलते कई लोग बीमार पड़ गए हैं. उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई.

तीन बच्चों को डेंगू, कई अन्य तेज बुखार से पीड़ित

स्थानीय निवासियों के अनुसार, काव्या शर्मा (14 वर्ष), सृष्टि यादव (16 वर्ष) और नक्ष तिवारी (11 वर्ष) को डेंगू की पुष्टि हुई है. इसके अलावा अमृत कौर, विराट कलवार और बृजेश सिंह तेज बुखार से पीड़ित हैं. रहवासियों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से जमा कचरे और मच्छरों की वजह से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं.

शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

रहवासियों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में BMC और स्थानीय कॉर्पोरेटरों को कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कचरा साफ नहीं किया गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर भी तस्वीरों के साथ शिकायत दर्ज कराई गई. इसके बाद BMC ने शिकायत को अपने MARG पोर्टल पर दर्ज तो किया, लेकिन शिकायत में वार्ड 110 दर्ज दिखाई दे रहा है, जबकि शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह स्थान भांडुप पश्चिम के वार्ड 112 में आता है. उनका आरोप है कि इस गड़बड़ी के कारण भी कार्रवाई में देरी हो रही है.

रहवासियों की मांग

स्थानीय लोगों ने BMC से मांग की है कि इलाके से तत्काल कचरा हटाया जाए, एंटी-लार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराई जाए तथा डेंगू और मच्छरों के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया जाए. रहवासियों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो और लोग भी बीमार हो सकते हैं.

नोट: यह समाचार स्थानीय निवासियों द्वारा साझा की गई जानकारी और उनके आरोपों पर आधारित है. डेंगू के मामलों और शिकायतों के संबंध में BMC या संबंधित जनप्रतिनिधियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया समाचार लिखे जाने तक उपलब्ध नहीं हो सकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2026 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).