दिल्ली में एक दिन में कोविड ‘प्रोटोकॉल’ उल्लंघन के 4300 से ज्यादा मामले
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 दिशानिर्देश (प्रोटोकॉल) के उल्लंघन के 4300 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. दिल्ली सरकार द्वारा 28 दिसंबर के लिए जारी आंकड़ों के अनुसार, उल्लंघन के कुल 4,392 मामलों में से 4,248 मामले मास्क से जुड़े हैं जबकि 83 मामले दो गज की दूरी और 60 मामले सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से जुड़े हैं.
नयी दिल्ली, 30 दिसंबर : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 दिशानिर्देश (प्रोटोकॉल) के उल्लंघन के 4300 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. दिल्ली सरकार द्वारा 28 दिसंबर के लिए जारी आंकड़ों के अनुसार, उल्लंघन के कुल 4,392 मामलों में से 4,248 मामले मास्क से जुड़े हैं जबकि 83 मामले दो गज की दूरी और 60 मामले सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से जुड़े हैं.
आंकड़ों के अनुसार, मास्क संबंधित उल्लंघन के 4,248 मामलों में से सबसे ज्यादा 700 मामले उत्तरी जिले से आए हैं जबकि पूर्वी से 635 और दक्षिण-पश्चिमी से 502 मामले आए हैं. यह भी पढ़ें : पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में बैठक, सिद्दू बोले ‘ऑल इस वेल’
बयान के अनुसार, 28 दिसंबर को कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के लिए 69 प्राथमिकी दर्ज की गई हालांकि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. उल्लंघन करने वालों से 86,33,700 रूपये का जुर्माना वसूला गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2021 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

