देश की खबरें | मास्क नहीं पहनने पर 2,700 से अधिक मुम्बईवासियों पर लगा जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के मद्देनजर बिना मास्क पहने घर से बाहर निकलने के मामले में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने पिछले पांच महीने में 2,700 से अधिक मुम्बई वासियों पर जुर्माना लगाया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, चार सितम्बर कोविड-19 के मद्देनजर बिना मास्क पहने घर से बाहर निकलने के मामले में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने पिछले पांच महीने में 2,700 से अधिक मुम्बई वासियों पर जुर्माना लगाया है।

वैश्विक महामारी के मद्देनजर केन्द्रीय सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार नगर निकाय ने नौ अप्रैल से घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य कर रखा है।

यह भी पढ़े | Baramulla Encounter: जम्मू-कश्मीर के बारामुला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी, 1 आतंकी ढेर.

अधिकारी ने बताया कि मुम्बई में नगर निकाय ने नौ अप्रैल से 31 अगस्त के बीच 2,798 लोगों से जुर्माने के तौर पर कुल 27.48 लाख रुपये वसूले हैं।

उन्होंने बताया कि नगर निकाय के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग ने कम से कम 9,954 नागरिकों को कड़ी चेतावनी भी जारी की। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग ही मास्क ना पहनने वालों पर कड़ी नजर रख रहा है।

यह भी पढ़े | Teachers’ Day 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शिक्षक दिवस के मौके पर वर्चुअल माध्यम से शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगे.

नगर निकाय ने मास्क नियमों का उल्लंघन करने वालों से 1,000 रुपये का जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया है।

मुम्बई में कोरोना वायरस के अभी तक 1.5 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और 7,761 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट