एजेंसी न्यूज

देश में अब तक कोविड-रोधी टीके की 110.18 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं : सरकार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोविड-रोधी टीके की दी गई खुराक की संख्या बुधवार को 110.18 करोड़ को पार कर गई. मंत्रालय के मुताबिक, बुधवार शाम सात बजे तक टीके की 52 लाख (52,28,589) से अधिक खुराक दी गईं.

देश में अब तक कोविड-रोधी टीके की 110.18 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं : सरकार
वैक्सीन | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 11 नवंबर : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोविड-रोधी टीके की दी गई खुराक की संख्या बुधवार को 110.18 करोड़ को पार कर गई. मंत्रालय के मुताबिक, बुधवार शाम सात बजे तक टीके की 52 लाख (52,28,589) से अधिक खुराक दी गईं. मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण संख्या बढ़ने की उम्मीद है.

मंत्रालय ने रेखांकित किया कि देश में अतिसंवेदनशील जनसंख्या समूहों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान की नियमित रूप से समीक्षा और निगरानी की जाती है. देश भर में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था. यह भी पढ़ें : Mumbai: चेंबूर में स्टॉकर ने 21 वर्षीया युवती की बेरहमी से की हत्या, हुआ गिरफ्तार

अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था. बाद में, सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीकाकरण की अनुमति देकर अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का निर्णय लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2021 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).