एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आंध्रप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,000 से अधिक नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में 13 दिन के अंतराल के बाद पुनः एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,000 से अधिक मामले सामने आए जिससे शनिवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,45,216 हो गई।

देश की खबरें | आंध्रप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,000 से अधिक नए मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, 22 अगस्त आंध्र प्रदेश में 13 दिन के अंतराल के बाद पुनः एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,000 से अधिक मामले सामने आए जिससे शनिवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,45,216 हो गई।

राज्य के चार जिलों में संक्रमण के हजार से अधिक मामले आए जिससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 10,276 नए मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने पहली बार माना कि कराची में रहता है दाऊद इब्राहिम: 22 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसके अलावा, शनिवार की सुबह नौ बजे तक पिछले चौबीस घंटों में कोविड-19 से 97 और लोगों की मौत हो गई।

राज्य में अब तक कोविड-19 के 3,189 मरीजों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Delhi: राजधानी दिल्ली में आज COVID-19 के 1,412 नए मामले आए सामने, 14 की मौत, 1,230 हुए रिकवर.

ताजा बुलेटिन में कहा गया कि पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 8,593 मरीज ठीक हो गए।

राज्य में अभी 89,389 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 2,52,638 मरीज ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2020 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).