देश की खबरें | दिल्ली में छह दिन के भीतर कोविड-19 के 10,000 से अधिक मामले
जियो

नयी दिल्ली, 14 जून दिल्ली में छह दिन के भीतर कोरोना वायरस के दस हजार से अधिक नए मामले सामने आए और कुल संक्रमित लोगों की संख्या 40,000 के पार पहुंच गई। इस लिहाज से यहां प्रतिदिन औसतन 1,600 से अधिक नए मामले सामने आए।

दिल्ली सरकार के आंकड़ों के विश्लेषण में यह तथ्य सामने आया।

यह भी पढ़े | अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर पर महाराष्ट्र साइबर सेल ने कही ये बात.

संक्रमण के मामले 20,000 से 30,000 तक पहुंचने में आठ दिन लगे जबकि 10,000 से 20,000 तक पहुंचने में 13 दिन लगे थे।

नौ जून को संक्रमण के मामले 30,000 के पार पहुंच गए थे और 14 जून को कुल मामले 40,000 से अधिक हो गए।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश में कोरोना के 161 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 10802, अब तक 459 लोगों की मौतें: 14 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रविवार को दिल्ली में 2,224 नए मामले सामने आए जो एक दिन में यहां आए सर्वाधिक नए मामले हैं। इनके साथ रविवार को संक्रमण के कुल 41,000 मामले हो गए तथा मृतक संख्या 1,327 पर पहुंच गई।

दिल्ली सरकार ने कहा है कि जुलाई माह के अंत तक दिल्ली में संक्रमण के 5.5 लाख मामले हो सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)