देश की खबरें | लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कोलकाता में 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में बुधवार को एक हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया।
कोलकाता, 29 जुलाई पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में बुधवार को एक हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनमें से 721 के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि 352 लोगों को मास्क नहीं लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने बताया कि 21 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के आरोप में पकड़ा गया।
यह भी पढ़े | नोएडा में 13 साल की बेटी से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार: 29 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने 33 गाड़ियों को भी जब्त किया है।
पश्चिम बंगाल सरकार ने 31 अगस्त तक सप्ताह में दो बार पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2020 10:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

