दरिंदा बाप, नशे में धुत होकर अपनी 13 साल की बेटी के साथ करता था दुष्कर्म, मां की शिकायत पर पुलिस ने किया अरेस्ट
बेटियां सबसे ज्यादा अपने पिता के पास खुद को महफूज समझती हैं. क्योंकि पिता अपनी बेटी के लिए हमेशा से ढाल बनकर खड़ा होता आया है. कोई भी मुसीबत हो अपने बच्चों पर पिता उसकी आंच तक नहीं आने देता है. लेकिन कई ऐसी घटनाएं ऐसी भी सामने आई हैं. जहां बाप ही अपनी बेटी के लिए हैवान बन गया है और इस पवित्र रिश्ते को तारतार कर दिया है. एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला नोएडा सामने आया है. जहां एक शराबी पिता नशे में धूत होकर कई बार अपनी बेटी को अपने हवस का शिकार बनाया करता था. जब पत्नी ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने आननफान में आरोपी को दबोच लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. वहीं पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है.

बता दें कि नोएडा पुलिस के 24/7 पर एक महिला का कॉल आया. उस महिला ने बताया कि उसका पति शराब का आदि है. कई बार शराब के नशे में जब वो घर आया तो उसने अपनी ही 13 साल की बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया. इस जनकारी के बाद पुलिस महिला के पास पहुंची तो उसने बताया कि लोक लाज के कारण वो किसी से यह बात नहीं बताती थी. लेकिन जब उसके सब्र का बांध टूटा उसने पुलिस को फोन कर सारी घटना बता दी.
ANI का ट्वीट:-
24.7 को एक मां द्वारा सूचना दी गई थी कि उसके पति शराब के नशे में कई बार उसकी 13साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर चुके हैं लेकिन लोक लाज के डर से वो ये सूचना पुलिस को नहीं दे पाई। तहरीर के हिसाब मामला दर्ज कर आज अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है: वृंदा शुक्ला DCP महिला सुरक्षा, नोएडा pic.twitter.com/TnlgQ6yS6p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2020
वहीं, इस घटना पर नोएडा की DCP सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि तहरीर के हिसाब मामला दर्ज कर आज अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं आरोपी से इस मामलें की पूछताछ की जा रही है. इस हैरान कर देने वाली घटना ने बेटी और बाप के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर के रख दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2020 10:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).