विदेश की खबरें | पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से 100 से अधिक लोगों की मौत की आशंका
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प (एबीसी) ने बताया भूस्खलन की यह घटना इस दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में तड़के करीब तीन बजे घटी।

इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है। हालांकि अधिकारियों ने इस आंकड़े की पुष्टि नहीं की है।

प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने कहा कि प्रशासन कार्रवाई में लगा है तथा वह तबाही एवं मृतक संख्या की जानकारी उपलब्ध होने के बाद ही उसे जारी करेंगे।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ मुझे स्थिति के बारे में अबतक पूरी तरह नहीं बताया गया है। मैं उन लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने आज तड़के इस भूस्खलन आपदा में अपनी जान गंवायी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम ...राहत कार्य शुरू करने, शव पता लगाने और बुनियादी ढांचे का पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए आपदा अधिकारियों, ‘पीएनजी डिफेंस फोर्स’ तथा लोकनिर्माण एवं राजमार्ग के अधिकारियों को भेज रहा हैं।’’

पापुआ न्यू गिनी के पड़ोसी एवं उसके सबसे उदार विदेशी दानकर्ता आस्ट्रेलिया ने कहा कि वह मदद के लिए तैयार है।

आस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेन्नी वोंग ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘ हम काओकलाम गांव में हुए भूस्खलन के बाद पापुआ न्यू गिनी के लोगों के लिए हृदय से सहानुभूति प्रेषित करते हैं। तबाही और जनक्षति काफी है। बतौर मित्र एवं सहयोगी आस्ट्रेलिया राहत एवं बचाव प्रयासों में सहायता करने के लिए तैयार है।’’

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में स्थानीय लोग भूस्खलन के बाद दबे हुए शवों को बाहर निकालते हुए देखे जा सकते हैं।

पापुआ न्यू गिनी एक विविधतापूर्ण विकासशील देश है, जहां 800 से ज्यादा एं बोली जाती हैं। यहां अधिकतर लोग खेती करके अपनी आजीविका कमाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)