विदेश की खबरें | वायरस के प्रभावों से निपटने के लिए मदद के वास्ते और धनराशि की जरूरत है: संयुक्त राष्ट्र

मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के प्रवक्ता जेन्स लेर्के ने शुक्रवार को जिनेवा में कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी और वैश्विक लॉकडाउन के अर्थव्यवस्थाओं और समाज पर पड़े प्रभावों के कारण विश्व में मानवीय सहायता की आवश्यकता वाले लोगों की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है।’’

उन्होंने कहा कि वर्ष की शुरूआत में मानवीय एजेंसियों के लक्ष्य में लगभग 11 करोड़ लोग थे। उन्होंने कहा कि उन्हें अब 63 देशों में 25 करोड़ लोगों तक पहुंचने की जरूरत है।

यह भी पढ़े | संयुक्त अरब अमीरात के मंगलयान का अब सोमवार को होगा प्रक्षेपण.

लेर्के ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने शुरू में तत्काल मदद के लिए मार्च के अंत में दो अरब डालर मांगे। मई में इसे बढ़ाकर 6.7 अरब डॉलर कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि ‘‘हम भूखे लोगों की संख्या में भारी वृद्धि देख रहे हैं, जो वर्ष के अंत तक लगभग 27 करोड़ तक पहुंच सकती हैं।’’

यह भी पढ़े | ब्राजील में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 20 लाख के पार, 76 हजार संक्रमितों की हुई मौत.

उन्होंने कहा कि अब तक संयुक्त राष्ट्र को 1.7 अरब डॉलर प्राप्त हुए हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)