देश की खबरें | दिल्ली में दो दिनों में मानसून देगा दस्तक : आईएमडी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों में मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है।
नयी दिल्ली, 23 जून भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों में मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है।
आईएमडी ने दिल्ली के कुछ इलाकों में बुधवार और बृहस्पतिवार को बारिश होने का पुर्वानुमान लगाया है।
मौसम विभाग ने कहा, ‘‘ मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं और आने वाले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश के बाकी बचे इलाकों, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब के अधिकतर हिस्सों, राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून के पहुंचने की संभावना है।
सामान्य तौर पर मानसून दिल्ली 27 जून को पहुंचता है।
यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से पाकिस्तान के 7 खिलाड़ी पाए गए पॉजिटिव: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि समय से पहले मानसून के दिल्ली पहुंचने के लिए चक्रवाती प्रणाली को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है जो दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर 19-20 जून को बना और मानसून के आगे बढ़ने में मदद की।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 37 डिग्री दर्ज किया गया।
दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 63 से 86 प्रतिशत के बीच रहा है। अगले तीन दिन में दिल्ली में बारिश होने की संभावना है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2020 07:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

