देश की खबरें | केरल पहुंचा मानसून, कई इलाकों में भारी बारिश, कोझीकोड के लिए रेड अलर्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून के पहुंचने के साथ ही राज्य के कई हिस्सों में सोमवार को मूसलाधार बारिश हुई, खासकर, कोझीकोड के वटकारा में। इसके बाद जिले के लिए दो दिन का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
तिरुवनंतपुरम, एक जून केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून के पहुंचने के साथ ही राज्य के कई हिस्सों में सोमवार को मूसलाधार बारिश हुई, खासकर, कोझीकोड के वटकारा में। इसके बाद जिले के लिए दो दिन का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
रेड अलर्ट, अधिक से अत्यधिक बारिश की संभावना को व्यक्त करता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक बुलेटिन में बताया गया है कि केरल में मानसून सक्रिय हो गया है और राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।
कोझीकोड जिले के वटकारा में 15 सेमी बारिश हुई तो, कुयीलांदी में भी नौ सेमी वर्षा दर्ज की गई ।
बुलेटिन में कहा गया है कि सोमवार के लिए 10 जिलों में येलो अलर्ट (भारी बारिश की संभावना) जारी किया गया है।
राजधानी तिरुवनंतपुरम में सुबह भारी बारिश हुई, लेकिन दोपहर तक मौसम साफ हो गया।
केरल में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है।
आईएमडी की वेबसाइट पर कहा गया है, "दक्षिण पश्चिम मानसून आज एक जून 2020 को केरल पहुंच गया है जो इसके आने की सामान्य तारीख है। "
दक्षिण पूर्वी और सटे हुए अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के मद्देनजर मछुआरों को अगले आदेश तक समंदर में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।
केरल में लगातार पिछले दो मानसून के दौरान भीषण बारिश हुई है, जिससे खासी तबाही मची, सैकड़ों लोगों की जान गई और लोग बेघर हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2020 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

