एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में भी मानसून ने दी दस्तक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में भी मानसून के दस्तक देने के बाद शुक्रवार को दोनों राज्यों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया। हालांकि दोनों राज्यों में मौसम केंद्रों ने बारिश दर्ज नहीं की।

देश की खबरें | हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में भी मानसून ने दी दस्तक

चंडीगढ़, 26 जून हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में भी मानसून के दस्तक देने के बाद शुक्रवार को दोनों राज्यों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया। हालांकि दोनों राज्यों में मौसम केंद्रों ने बारिश दर्ज नहीं की।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक विशेष मौसम रिपोर्ट में बताया, ‘‘ दक्षिणपश्चिम मानसून हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों की तरफ भी बढ़ गया।’’

यह भी पढ़े | झारखंड में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया गया: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे है।

हरियाणा के नारनौल में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम है। हिसार में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा- जुलाई और अगस्त में कोविड-19 के मामले और बढ़ सकते हैं.

करनाल में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबाला में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के पटियाला में में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं लुधियाना में भी इसी तरह अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2020 09:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).