खेल की खबरें | आई लीग क्वालीफायर में मोहम्मडन स्पोर्टिंग का सामना एआरए एफसी से

कोलकाता, 10 अक्टूबर मोहम्मद स्पोर्टिंग का सामना आई लीग फुटबॉल क्वालीफायर्स के पहले मुकाबले में एआरए एफसी से होगा ।

यह मैच विवेकानंद युवा भारती क्रीडांगन में खेला जायेगा ।

यह भी पढ़े | IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद निराश हुए कप्तान Steve Smith, कहा- दबाव में हम रणनीति के मुताबिक नहीं खेल पा रहे.

मोहम्मडन के कोच यान लॉ ने कहा कि उनकी टीम को पिछले मैच की गलतियों को दोहराने से बचना होगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने पिछले मैच में कई मौके गंवाये । वह हमारा दिन नहीं था और अब हमें इन गलतियों को दोहराने से बचना होगा ।’’

यह भी पढ़े | How to Download Hotstar & Watch CSK vs RCB Live Match: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें.

पिछले सत्र में दूसरे दर्जे की लीग में भाग लेने वाली अहमदाबाद की पहली टीम एआरए एफसी आई लीग क्वालीफायर में अपना पहला मैच खेलेगी ।

मुख्य कोच विवेक नागुल ने कहा ,‘‘लड़के अच्छा खेल रहे हैं । जब आप लंबे समय बाद पहला मैच खेलते हैं तो खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा होना स्वाभाविक है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)