गुवाहाटी, 31 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे और इस दौरान वह 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को दी।
शर्मा ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के दौरे से पहले कई तैयारी बैठकों की अध्यक्षता की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं अत्यंत प्रसन्नता के साथ यह साझा करता हूं कि हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने असम आने और यहां के लोगों के साथ एक दिन बिताने के हमारे निमंत्रण को विनम्रतापूर्वक स्वीकार कर लिया है।’’
उन्होंने बताया कि मोदी कई कल्याणकारी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे जो 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक अलग पोस्ट में कहा कि शर्मा ने प्रधानमंत्री के निर्धारित दौरे के मद्देनजर सचिवालय में विभिन्न विभागों के साथ कई बैठकें कीं।
इसमें कहा गया है कि शर्मा ने दौरे से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को इसकी सफलता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY