एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अयोध्या में 'श्रीराम जन्मभूमि मंदिर' के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे मोदी: प्रधानमंत्री कार्यालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अयोध्या में ‘‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’’ के शिलान्यास के मौके पर आयोजित एक जन समारोह में शामिल होंगे।

देश की खबरें | अयोध्या में 'श्रीराम जन्मभूमि मंदिर' के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे मोदी: प्रधानमंत्री कार्यालय
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अयोध्या में ‘‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’’ के शिलान्यास के मौके पर आयोजित एक जन समारोह में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि इस कार्यक्रम से पहले मोदी हनुमानगढ़ी में ‘‘पूजा’’ और ‘‘दर्शन’’ करेंगे।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में हुए भर्ती.

मंदिर के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए मोदी अयोध्या का दौरा करेंगे, आज इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि हुई।

हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना के बाद प्रधानमंत्री ‘‘श्री राम जन्मभूमि’’ जाएंगे जहां वह 'भगवान श्री रामलला विराजमान' की पूजा और दर्शन में शामिल होंगे।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पाए गए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती: 4 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री पारिजात का पौधा लगाएंगे और फिर भूमि पूजन करेंगे।

मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने के लिए वह एक पट्टिका का अनावरण करेंगे और इस मौके पर ‘‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’’ पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2020 08:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).