एजेंसी न्यूज

प्रधानमंत्री मोदी अरबपतियों के लिए सरकार चलाते हैं, पटनायक कुछ चुनिंदा लोगों के लिए: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के अरबपतियों के लिए सरकार चलाते हैं तो दूसरी ओर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एक ऐसी सरकार का नेतृत्व करते हैं जो केवल राज्य के ‘‘चुनिंदा लोगों’’ के लिए काम करती है.

प्रधानमंत्री मोदी अरबपतियों के लिए सरकार चलाते हैं, पटनायक कुछ चुनिंदा लोगों के लिए: राहुल गांधी
Credit -ANI

कटक, 28 अप्रैल : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के अरबपतियों के लिए सरकार चलाते हैं तो दूसरी ओर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एक ऐसी सरकार का नेतृत्व करते हैं जो केवल राज्य के ‘‘चुनिंदा लोगों’’ के लिए काम करती है.

गांधी ने कटक के सालेपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि भले ही बीजू जनता दल (बीजद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन वास्तव में वे एक साथ काम कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : Odisha: राहुल गांधी का सीएम पर निशाना,कहा – जैसे पीएम 22,25 अरबपतियों की सरकार केंद्र में चलाते,वैसे ही नविन पटनायक यहां गिने चुने लोगों की सरकार चलाते है- Video

उन्होंने कहा, ‘‘इसे साझेदारी कहें या विवाह, बीजद और भाजपा दोनों एक साथ हैं.’’ गांधी ने पटनायक पर निशाना साधते हुए कहा कि भले ही पटनायक मुख्यमंत्री हैं, लेकिन राज्य में बीजद सरकार उनके सहयोगी वी के पांडियन चला रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2024 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).