देश की खबरें | मोदी, पुतिन ने बात कर संबंधों को और मजबूत करने का संकल्प लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को टेलीफोन पर बातचीत की और इस दौरान दोनों देशों के बीच ‘‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’’ को आगे और मजबूत करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को टेलीफोन पर बातचीत की और इस दौरान दोनों देशों के बीच ‘‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’’ को आगे और मजबूत करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में पुतिन की निजी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि वे आपसी सहमति से तय तिथि के अनुरूप अगले भारत-रूस शिखर सम्मेलन के मद्देनजर उनका भारत में स्वागत करने को लेकर उत्साहित हैं।

यह भी पढ़े | हरसिमरत कौर के इस्तीफे के बाद हरियाणा में बढ़ सकती है बीजेपी की टेंशन, दुष्यंत चौटाला पर बढ़ रहा है दबाव, कांग्रेस ने कही ये बात.

फोन पुतिन ने किया था।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे और मजबूत करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई और कोविड-19 महामारी के बावजूद द्विपक्षीय संवाद की गति को बनाए रखने के लिए सराहना की।’’

यह भी पढ़े | MP Bye-Election 2020 : सिंधिया की होम पिच ग्वालियर में कांग्रेस ने लगाया जोर, बीजेपी भी लगा रही है ताकत.

मंत्रालय ने कहा कि बातचीत के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर की मॉस्को के हालिया उपयोगी दौरे का भी जिक्र किया।

दोनों मंत्रियों ने मॉस्को में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लिया था। इस दौरान सिंह और जयशंकर ने अपने रूसी समकक्षों के साथ विस्तृत चर्चा की थी।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक मोदी ने इस साल पुतिन को रूस की अध्यक्षता में हुई एससीओ और ब्रिक्स (ब्राजील-रूस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीका) देशों की बैठक के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘उन्होंने एससीओ, ब्रिक्स सम्मेलन और भारत की मेजबानी में होने वाले एससीओ देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठकों में हिस्सा लेने की अपनी उत्सुकता जाहिर की।’’ एससीओ और ब्रिक्स देशों का अध्यक्ष होने के नाते रूस इस साल के बाद इन समूहों की बैठकों का आयोजन करेगा जबकि भारत एससीओ राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की बैठक की मेजबानी करेगा।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति ने मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और मोदी ने इसके लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

देश-दुनिया की तमाम हस्तियों ने बृहस्पतिवार को मोदी को उनके 70वें जन्मदिन पर बधाई दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\