देश की खबरें | भारत-रूस संबंधों को मजबूत बनाने का मोदी, पुतिन ने जताया संकल्प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संकट पर चर्चा की और कोविड-19 के बाद विश्व की चुनौतियों का मिलकर समाधान करने के लिए दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।

नयी दिल्ली, दो जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संकट पर चर्चा की और कोविड-19 के बाद विश्व की चुनौतियों का मिलकर समाधान करने के लिए दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।

दोनों नेताओं की टेलीफोन पर हुई बातचीत में इस बात पर भी सहमति बनी कि द्विपक्षीय संपर्क और परामर्शों की गति बनाए रखी जाएगी जो कि इस वर्ष के अंत में भारत में होने वाले वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के आयोजन में मददगार होगी ।

यह भी पढ़े | सोपोर की रहने वाली 10 साल की आलिया तारिक को मिला जम्मू-कश्मीर का पहला डोमिसाइल सर्टिफिकेट.

प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए भारत में राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करने के लिए अपनी उत्सुकता भी व्यक्त की।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राष्ट्रपति पुतिन और मेरे बीच यह सहमति बनी कि हम दोनों के बीच आने वाले महीनों में मंत्रणा जारी रहेगी ताकि इस साल के अंत में होने वाले उनके भारत दौरे को सफल बनाया जा सके।’’

यह भी पढ़े | कोविड-19 के महाराष्ट्र में गुरुवार को 6330 नए मरीज पाए गए, 125 की मौत: 2 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 के बाद विश्व के समक्ष चुनौतियों में भारत-रूस साझेदारी एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है।’’

इससे पहले, प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने कोविड -19 वैश्विक महामारी के नकारात्मक परिणामों को दूर करने के लिए दोनों देशों द्वारा किए गए प्रभावी उपायों की चर्चा की।

साथ ही कोविड के बाद की दुनिया की चुनौतियों से मिलकर मुकाबला करने के लिए भारत और रूस के करीबी रिश्‍तों के महत्व पर भी दोनों नेताओं ने सहमति जताई।

बयान के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन ने फोन कॉल के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया और सभी क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच विशिष्ट और विशेषाधिकार प्राप्त सामरिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री ने द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे समारोहों की सफलता और रूस में संवैधानिक संशोधनों पर वोट के सफल समापन के लिए गर्मजोशी से बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीटर पर लिखा, ‘‘मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन के साथ आज मेरी टेलीफोन पर वार्ता हुई। मास्को में हाल ही में मनाए गए विजय दिवस समारोहों और रूस में संवैधानिक संशोधनों पर वोट के सफल समापन के लिए मैंने उन्हें बधाई दी।’’

उन्होंने 24 जून 2020 को मास्को में आयोजित सैन्य परेड में एक भारतीय टुकड़ी की भागीदारी को याद करते हुए, इसे भारत और रूस की जनता के बीच स्‍थायी दोस्ती का प्रतीक बताया।

इस बीच, रूस ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने रूस और भारत के एजेंडे में मौजूद सामयिक मुद्दों पर बातचीत की और विशेषाधिकार प्राप्त द्विपक्षीय सामरिक साझेदारी को लेकर प्रतिबद्धता जताई।

साथ ही द्विपक्षीय प्रारूप और अंतरराष्ट्रीय संगठनों व संघों में नजदीकी सहयोग को लेकर भी दोनों नेता सहमत हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\