एजेंसी न्यूज

पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक जताया और कहा कि उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक करियर में सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया.

पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर जताया शोक
पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credits: DD News)

नयी दिल्ली, 20 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक जताया और कहा कि उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक करियर में सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया. कोरोना वायरस से संक्रमित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का बुधवार को निधन हो गया था. वह 89 वर्ष के थे.

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया जी के निधन से दुखी हूं. अपने लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक करियर में उन्होंने सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.’’

यह भी पढ़ें- Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री Jagannath Pahadia का कोरोना से मौत

पहाड़िया 1980-81 में राजस्थान के मुख्यमंत्री थे. हरियाणा और बिहार के राज्यपाल के तौर पर भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2021 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).