देश की खबरें | मोदी ने काम के आधार पर वोट मांगने की भारतीय राजनीति में नई संस्कृति पैदा की : नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि पहले भाई भतीजवाद के नाम पर वोट मांगा जाता था लेकिन आज हर पार्टी को अपने काम के आधार पर वोट मांगना पड़ रहा है और भारतीय राजनीति में यह नई संस्कृति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देन है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बक्सर, 20 अक्तूबर बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि पहले भाई भतीजवाद के नाम पर वोट मांगा जाता था लेकिन आज हर पार्टी को अपने काम के आधार पर वोट मांगना पड़ रहा है और भारतीय राजनीति में यह नई संस्कृति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देन है।

नड्डा ने कहा,‘‘ 2014 के बाद नरेन्द्र मोदी जी ने भारत की राजनीति की संस्कृति बदल डाली । आज चुनाव में कोई भी आता है तो उसको काम के आधार पर वोट मांगना पड़ता है। मोदी जी ने भारतीय राजनीति की चाल बदल दी।’’

यह भी पढ़े | उत्तराखंड हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भेजा अवमानना का नोटिस, 4 हफ्ते में मांगा जवाब.

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2014 के पहले चुनावी भाषण में कोई काम नहीं गिनाता था और पहले राजनीतिक दल भारत और बिहार की राजनीति में भाई-भतीजावाद, अपनापन और परायापन से समाज को बांटते हुए चुनाव के मैदान में उतरा करते थे।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि चीन और पाकिस्तान के बॉर्डर पर हमारी फौज मुंहतोड़ जवाब दे रही है और यही कारण है कि चीन में खलबली है और पाकिस्तान त्रस्त है क्योंकि पहले पाकिस्तान के लिए श्रीनगर आरामगाह थी।

यह भी पढ़े | Kamal Nath ‘Item’ Row: इमरती देवी पर कमलनाथ की टिप्पणी से राहुल गांधी खफा तो दूसरी तरफ पूर्व सीएम ने माफी मांगने से किया साफ इनकार, कहा- वह उनकी राय हो सकती है.

उन्होंने कहा, लेकिन आज पाकिस्तान जानता है कि अगर उसने आंख उठाई तो मोदी के नेतृत्व में भारत उसे नेस्तनाबूद कर देगा और ये ताकत प्रधानमंत्री मोदी ने पैदा की है ।

बिहार के बक्सर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी की हरकतों को देख मैं अचरज में हूं। देशद्रोही हरकतें इनका स्वभाव बन गई हैं। चुनाव बिहार में है और ये लोग गुणगान कर रहे हैं पाकिस्तान का।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सारी दुनिया कोविड-19 से मुकाबला करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रही है जिसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र भी शामिल है। लेकिन राहुल गांधी कोरोना के संबंध में पाकिस्तान की तारीफ कर रहे हैं ।

नड्डा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘ये है राष्ट्रभक्त कांग्रेस पार्टी।’’

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में अपने ट्वीट में अर्थव्यवस्था और कोरोना को लेकर कुछ आंकड़े साझा किये थे और इसमें भारत की स्थिति चिंताजनक दर्शायी गई और कहा गया कि भारत इसमें बांग्लादेश और पाकिस्तान से भी पीछे है ।

राजद पर तंज करते हुए नड्डा ने कहा कि आजकल यहां राजद के पोस्टर में केवल तेजस्वी दिखाई दे रहे हैं, लालू जी उसमें नहीं दिख रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘अब पोस्टर में से ही उनके बेटे ने उन्हें गायब कर दिया। इसलिए गायब किया क्योंकि बिहार की जनता जागरूक हो चुकी है और जानती है कि अब लूट राज या लालटेन राज नहीं चलेगा। अब मोदी का एलईडी राज चलेगा।’’

नड्डा ने कहा कि जो लोग बेरोजगारी की बात कर रहे हैं, उन्हें मालूम नहीं है कि आत्मनिर्भर भारत पैकेज के माध्यम से बिहार की तस्वीर बदलने वाली है । उन्होंने जनता से कहा कि अब आप नौकरी लेने वाले नहीं बल्कि लोगों को नौकरी देने वाले बनोगे।

गौरतलब है कि राजद नेता तेजस्वी यादव अपनी सभी रैलियों में रोजगार और विकास का मुद्दा उठा रहे हैं । तेजस्वी कहते हैं कि उनकी सरकार बनी तो पहली कैबिनेट बैठक में ही युवाओं को 10 लाख रोजगार देने पर मुहर लगेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी