देश की खबरें | मोदी ने सेशल्स के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए वावेल रामकलावन को बधाई दी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सेशल्स के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने वाले विपक्षी नेता वावेल रामकलावन को जीत की बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में भारत के साथ पारंपरिक रिश्तों को और मजबूती मिलेगी।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सेशल्स के आम चुनाव और राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए वावेल रामकलावन को बहुत बधाई। हम उम्मीद करते है कि उनके नेतृत्व में भारत और सेशल्स के निकट और पारंपरिक रिश्तों को और मजबूती मिलेगी।’’

यह भी पढ़े | Shivsena Dussehra Rally: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विपक्ष को दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो सरकार गिरा कर दिखाओ.

प्रधानमंत्री ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए सेशल्स की जनता को भी बधाई दी और कहा कि यह लोकतंत्र की विजय है। यह एक साझा मूल्य है जो भारत और सेशल्स बांधता है।

ज्ञात हो कि सेशल्स के राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम काफी उलट-फेर वाले रहे हैं। रविवार को चुनाव आयोग ने विपक्षी नेता वावेल रामकलावन को विजेता घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh Bypolls 2020: एमपी उपचुनाव में उतरे 18 फीसदी उम्मीदवारों पर हैं आपराधिक मामले.

चुनाव आयोग के अध्यक्ष डेनी लूकास ने बताया कि हिंद महासागर के इस द्वीपीय देश में विपक्षी नेता रामकलावन को 54 फीसद वोट मिले जबकि निवर्तमान राष्ट्रपति डेनी फॉरे को 43 फीसद मत मिले। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच कड़ा मुकाबला था।

वैसे रामकलावन या फॉरे ने चुनाव नतीजों पर कुछ नहीं कहा है। पादरी रहे रामकलावन धर्म से राजनीति के क्षेत्र में आये हैं।

इस चुनाव में करीब 75 फीसद मतदान हुआ। इस देश की आबादी करीब 100,000 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)