एजेंसी न्यूज

मॉडर्ना ने अपने टीके को कोरोना वायरस के खिलाफ 94.5 प्रतिशत प्रभावी बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस खबर से अमेरिका तथा विश्व में उम्मीद की किरण दिखाई दे सकती है।

मॉडर्ना ने अपने टीके को कोरोना वायरस के खिलाफ 94.5 प्रतिशत प्रभावी बताया
वैक्सीन (Photo Credits: wikimedia commons)

इस खबर से अमेरिका तथा विश्व में उम्मीद की किरण दिखाई दे सकती है. मॉडर्ना ने कहा कि कंपनी के जारी अध्ययन के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार उसका कोरोना वायरस रोधी टीका 94.5 प्रतिशत प्रभावी प्रतीत होता है. यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine Upadate: मॉडर्ना का कोरोनावायरस वैक्सीन स्टेज-3 ट्रायल 94.5% प्रभावी, यूएस एफडीए से इमरजेंसी उपयोग में मिल सकती है स्वीकृति. इससे एक सप्ताह पहले प्रतिद्वंद्वी कंपनी फाइजर इंक ने भी अपने टीके के इसी तरह प्रभावी होने की घोषणा की थी. इस घोषणा के साथ ही दोनों कंपनियां अमेरिका में टीके के आपात इस्तेमाल की दिशा में कुछ सप्ताह के भीतर अनुमति प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ती प्रतीत होती हैं. यह भी पढ़े | पेन पृथकवास में पर सीए ने कहा पहला टेस्ट निर्धारित समय पर.

मॉडर्ना के अध्यक्ष डॉक्टर स्टीफन होज ने इसका स्वागत किया और कहा कि दो विभिन्न कंपनियों के समान परिणाम काफी आश्वस्त करने वाले हैं. उन्होंने कहा, ‘‘इससे हम सबको उम्मीद करनी चाहिए कि वास्तव में एक टीका इस महामारी को रोकने में सफल होने जा रहा है. ’’होज ने कहा, ‘‘इस समस्या का समाधान करने वाली केवल मॉडर्ना ही नहीं होगी, बल्कि इसके लिए कई टीकों की आवश्यकता होने जा रही है.’’यदि अमेरिका का फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन मॉडर्ना या फाइजर कंपनी के टीके को आपात इस्तेमाल के लिए अनुमति देता है तो इस साल के अंत तक इसकी सीमित आपूर्ति ही होगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2020 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).