पुडुचेरी: मक्कल नीधि मय्यम के पुडुचेरी अध्यक्ष डॉ. एम ए एस सुब्रमण्यन का कोरोना संक्रमण महामारी के कारण निधन
एम ए एस सुब्रमण्यन (Photo Credits: Twitter)

पुडुचेरी, 3 सितंबर: मक्कल नीधि मय्यम (Makkal Needhi Maiam) पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक डॉ. एम ए एस सुब्रमण्यन (Dr.M.A.S. Subramanian) का यहां कोविड-19 से निधन हो गया. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. वह 70 साल के थे. यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. सुब्रमण्यन के परिवार में उनकी बेटी है. द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन और एमएनएम संस्थापक कमल हासन ने पूर्व विधायक के निधन पर शोक जताया.

सुब्रमण्यन ने राज्य विधानसभा में अन्नाद्रमुक और द्रमुक दोनों पार्टियों की ओर से प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने दो बार अन्नाद्रमुक के टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीता. बाद में वह द्रमुक में शामिल हो गए और 2001 में द्रमुक के टिकट पर विधायक चुने गए.

यह भी पढ़ें: Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में असदुद्दीन ओवैसी ने बिगाड़ा महागठबंधन के सीटों का समीकरण, NDA को हुआ फायदा?

वह 2018 में द्रमुक छोड़कर एमएनएम में शामिल हो गए थे. सुब्रमण्यम के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए एमएनएम अध्यक्ष कमल हासन ने एक वक्तव्य में कहा, "वह मेरे अच्छे दोस्त और पार्टी के मजबूत स्तंभ थे." स्टालिन ने दिवंगत नेता के निधन पर शोक प्रकट करते हुए पार्टी के साथ उनके संबंधों को याद किया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)