देश की खबरें | मिजोरम सरकार कोरोना वायरस के सभी मरीजों को एक समान सुविधाएं उपलब्ध करा रही है: स्वास्थ्य मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री आर लालथंगलियाना ने भाजपा के उस दावे को बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि राज्य सरकार विशिष्ट लोगों के लिए एक अलग से कोविड-19 देखभाल केन्द्र स्थापित कर ‘‘वीआईपी संस्कृति’’ को बढ़ावा दे रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

एजल, 17 सितम्बर मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री आर लालथंगलियाना ने भाजपा के उस दावे को बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि राज्य सरकार विशिष्ट लोगों के लिए एक अलग से कोविड-19 देखभाल केन्द्र स्थापित कर ‘‘वीआईपी संस्कृति’’ को बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना वायरस से ग्रस्त सभी मरीजों को इलाज की एक समान सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

यह भी पढ़े | मोदी सरकार से हरसिमरत कौर ने दिया इस्तीफा तो CM अमरिंदर सिंह ने बताया नाटक, बोले- बहुत देर से उठाया गया छोटा कदम.

उन्होंने विपक्षी पार्टी के आरोपों को ‘‘आधारहीन’’ बताया है।

लालथंगलिया ने कहा, ‘‘एजल में 28 बिस्तरों वाले नये एमएलए हॉस्टल को कोविड-19 देखभाल केन्द्र घोषित किया है।’’

यह भी पढ़े | Vinay Sahasrabuddhe Tests Positive for COVID-19: बीजेपी सांसद विनय सहस्रबुद्धे का कोरोना वायरस टेस्ट आया पॉजिटिव.

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस रोगियों के इलाज के मामले में हमारी नजर में कोई वीआईपी नहीं है।’’

राज्य सरकार ने मंगलवार को खटला क्षेत्र में एमएलए हॉस्टल को ‘‘वीआईपी के लिए’’ कोविड-19 देखभाल केन्द्र के रूप में बताते हुए एक अधिसूचना जारी की थी।

भाजपा ने आरोप लगाया था कि अलग कोविड देखभाल केन्द्र बनाकर राज्य सरकार ‘‘वीआईपी संस्कृति’’ को बढ़ावा दे रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड