देश की खबरें | झारखंड में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा (जेएएसएम) के आह्वान पर बुधवार को आयोजित बंद को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। इस दौरान राज्य में सड़कें अवरुद्ध किए जाने की कुछेक घटनाओं के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
रांची, 11 सितंबर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा (जेएएसएम) के आह्वान पर बुधवार को आयोजित बंद को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। इस दौरान राज्य में सड़कें अवरुद्ध किए जाने की कुछेक घटनाओं के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में झारखंड को अलग राज्य बनाने के आंदोलन में भाग लेने वाले लोगों के लिए एक अलग पहचान, 50,000 रुपये की पेंशन और उनके बच्चों के लिए रोजगार की गारंटी शामिल हैं।
हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम और रांची जैसे क्षेत्रों में सड़कें अवरुद्ध किए जाने की सूचना मिली है। हालांकि, यातायात काफी हद तक अप्रभावित रहा और रांची समेत सभी प्रमुख शहरों में दुकानें और कार्यालय खुले रहे।
झारखंड बस ओनर्स एसोसिएशन (जेबीओए) के अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि सड़कें अवरुद्ध किए जाने के कारण कुछ व्यवधानों को छोड़कर सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं।
जेएएसएम के संस्थापक व प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने दावा किया कि बंद सफल रहा।
उन्होंने कहा कि हजारों आंदोलनकारी अपनी मांगों के समर्थन में सड़कों पर प्रदर्शन किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2024 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

