हिसार, 25 सितंबर हरियाणा के हिसार जिले में कुछ अज्ञात बदमाशों के हमले में एक पेट्रोल पंप मैनेजर की मौत हो गई और दो कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह वारदात उस समय हुई जब तीनों बृहस्पतिवार रात सिरसा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर सो रहे थे।
यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: कृषि बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पंजाब सरकार-वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल.
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राजस्थान के नागौर जिले के खरादिया गांव निवासी हनुमान (48) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज में कपड़े से अपना मुँह ढंके हुए एक व्यक्ति को देखा गया, जिसने हमले को अंजाम दिया।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव में एनडीए को जीत का अनुमान: सर्वे.
पेट्रोल पंप के मालिक ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि हमलावर पंप को लूटना चाहते थे। उसने पुलिस को बताया कि कर्मचारियों की जेब से पैसे गायब थे।
पुलिस ने बताया कि घायल कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY