राजस्थान: नागौर जिले में बदमाशों ने बैंक से लूटे 20 लाख रुपये, तलाश जारी
राजस्थान के नागौर जिले में बृहस्पतिवार को तीन अज्ञात नकाबपोशों ने एक बैंक से 20 लाख रुपये लूट लिए. थानाधिकारी खेमाराम ने बताया कि लूट की यह घटना तरनाउ गांव के राजस्थान ग्रामीण मरूधरा बैंक की शाखा में हुई. उन्होंने बताया कि लूट की वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.
जयपुर, 18 दिसंबर: राजस्थान के नागौर जिले में बृहस्पतिवार को तीन अज्ञात नकाबपोशों ने एक बैंक से 20 लाख रुपये लूट लिए. थानाधिकारी खेमाराम ने बताया कि लूट की यह घटना तरनाउ गांव के राजस्थान ग्रामीण मरूधरा बैंक (Bank) की शाखा में हुई. उन्होंने बताया कि तीन हथियारबंद नकाबपोशों ने बैंक प्रबंधक समेत पांच बैंक कर्मियों को ‘स्ट्रांग रूम’ में बंद कर दिया और इसके बाद 20 लाख रुपये लूट कर फरार हो गये.
उन्होंने बताया कि बैंक प्रबंधक की रिपोर्ट के अनुसार बदमाशों ने नकदी काउंटर पर एटीएम मशीन में डालने के लिये रखे 10 लाख रुपये और ‘स्ट्रांग रूम’ में रखे अन्य 10 लाख रुपये लूट लिये.
उन्होंने बताया कि लूट की वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. उन्होंने बताया कि फुटेज में तीन नकाबपोश बदमाश दिखाई दे रहे हैं. फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है.
Tags
संबंधित खबरें
IPL 2026 Harshit Rana Replacement: हर्षित राणा के बाहर होने से KKR को बड़ा झटका, जानिए कौन सा तेज गेंदबाज बन सकता है रिप्लेसमेंट
IPL Records: इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल
IPL 2026: आईपीएल के आगामी सीजन में ये बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं विराट कोहली, इतने रन पूरे करने के करीब हैं RCB के स्टार बल्लेबाज
IPL 2026: आईपीएल के इतिहास में RCB के लिए इन बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के; देखें कौन हैं टॉप पर
\