देश की खबरें | उपचुनाव के लिये पार्टी उम्मीदवार के चयन पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस कार्यकर्ता से बदसलूकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की देवरिया विधानसभा सीट पर अगले माह होने जा रहे उपचुनाव को लेकर शनिवार को कांग्रेस नेताओं की एक बैठक के दौरान तब हंगामा हो गया जब पार्टी की एक महिला नेत्री ने राष्‍ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन नाइक पर हमला बोल दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देवरिया, 11 अक्‍टूबर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की देवरिया विधानसभा सीट पर अगले माह होने जा रहे उपचुनाव को लेकर शनिवार को कांग्रेस नेताओं की एक बैठक के दौरान तब हंगामा हो गया जब पार्टी की एक महिला नेत्री ने राष्‍ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन नाइक पर हमला बोल दिया।

उपचुनाव के लिये पार्टी द्वारा मुकुंद भाष्‍कर मणि को प्रत्याशी बनाए जाने से यादव नाखुश थीं। कांग्रेस सचिव सचिन नाइक की मौजदूगी में बैठक में हुई हाथापाई और विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े | Cow Smugglers Caught in CCTV: राजस्थान के भरतपुर में गाय चुराते गो-तस्कर सीसीटीवी में कैद, जांच में जुटी पुलिस.

टिकट न मिलने से आक्रोशित तारा यादव बैठक में सचिन नाइक से हाथापाई करने लगीं। कुछ प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दौरान नाइक पर तारा यादव ने गुलदस्ता भी फेंका। कांग्रेस पार्टी की नेता तारा यादव देवरिया सीट से मुकुंद भाष्‍कर मणि को टिकट दिए जाने से काफी नाराज थीं।

यादव का आरोप है कि मुकुंद बलात्कार के एक मामले में आरोपित रहें हैं, इसलिए उनको टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। जबकि मुकुंद भाष्‍कर मणि का कहना है कि आरोप लगा था लेकिन मामला बहुत पहले ही समाप्त हो चुका है।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के हस्तक्षेप को लेकर चीफ जस्टिस से की शिकायत.

बताया जाता है कि खुद टिकट की दावेदार रहीं तारा यादव गुलदस्ता लेकर कार्यालय के अंदर पहुंचीं। आरोप है कि तारा यादव ने गुलदस्ता देने के बहाने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक के साथ हाथापाई की। सचिन नाइक से हो रही हाथापाई को देखकर पार्टी कार्यकर्ता भड़क गए। उन्‍होंने तारा यादव को पीटा और उनको धक्‍का देकर बैठक से बाहर निकाल दिया।

बाद में कांग्रेस की इस महिला नेता ने पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत चार नामजद और अन्य के खिलाफ मारपीट व छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।

इस संबंध में पूछे जाने पर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया की तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है अभी कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है।

सं. आनन्‍द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now