देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में नाबालिग से बलात्कार, फिर आरोपी ने जबरन विवाह कर तलाक भी दे दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ बड़े भाई की पत्नी की नाबालिग बहन के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने, फिर उसे और उसकी माँ को धमकाकर पीड़ित से जबरन शादी करने और बाद में तीन बार तलाक कह कर उससे संबंध विच्छेद करने का मामला दर्ज किया है।
मुजफ्फरनगर, 26 अगस्त जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ बड़े भाई की पत्नी की नाबालिग बहन के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने, फिर उसे और उसकी माँ को धमकाकर पीड़ित से जबरन शादी करने और बाद में तीन बार तलाक कह कर उससे संबंध विच्छेद करने का मामला दर्ज किया है।
मुजफ्फरनगर जिले के बुढाना थाना अंतर्गत एक गाँव की रहने वाली पीड़ित की माँ की शिकायत पर, आरोपी मोमिन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376, बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम की धारा 3 और 4 और बाल विवाह रोकथाम अधिनियम की धारा 9, 10 और 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बुढाना थाना प्रभारी के पी सिंह ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद से मोमिन लापता हो गया है, लेकिन पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
एसएचओ ने कहा कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उसके बड़े दामाद का भाई मोमिन इस साल जनवरी में उसके घर आया था और कुछ दिनों तक उनके साथ रहा, जिस दौरान उसने उसकी नाबालिग बेटी का बलात्कार किया।
यह भी पढ़े | Chennai: चेन्नई में 94 साल की बुजुर्ग महिला और 71 साल की बेटी ने कोरोना वायरस को दी मात.
एसएचओ ने बताया कि अपने घर लौटने के बाद वह नाबालिग लड़की से शादी करने के लिए अपने माता-पिता के साथ माँ-बेटी को धमकाने लगा। इस साल फरवरी में दबाव में आकर महिला ने अपनी बेटी की शादी मोमिन से कर दी।
एसएचओ ने बताया कि नाबालिग लड़की को अपने घर ले जाने के कुछ हफ़्ते बाद, मोमिन ने उसे तीन बार तलाक कह कर संबंध विच्छेद कर लिया और उसे उसकी माँ के घर वापस छोड़ दिया।
पीड़ित के पिता नहीं हैं। पीड़ित ने ‘‘चाइल्डकेयर हेल्पलाइन’’ से संपर्क किया जिसने पुलिस को सूचित किया।
मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)