एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सीतापुर में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के अनुसार रामकोट थाना क्षेत्र में रविवार को 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की से पांच लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

देश की खबरें | सीतापुर में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार रामकोट थाना क्षेत्र में रविवार को 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की से पांच लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि लड़की घर से बाहर निकली थी तभी एक समुदाय विशेष के पांच युवकों ने उसे जबरन खेत में खींच लिया और इस जघन्य घटना को अंजाम दिया।

घटना की सूचना के बाद पुलिस पहुंची और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया कि आरोपी देवांश नगर निवासी अमन और उसके चार साथियों ने उसकी बहन को जबरन खेत में खींच लिया और उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और दो आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

घटना में समुदाय विशेष के युवकों का नाम सामने आने के बाद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक हिंदू संगठन ने पुलिस को 48 घंटों की चेतावनी दी है। उनका आरोप है कि पिछले कई दिनों से आरोपी द्वारा पीड़िता को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक सीतापुर घुले सुशील चंद्रभान ने स्वयं मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और त्वरित अदालत में शीघ्र आरोप पत्र दाखिल करने को कहा।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्‍तर) प्रकाश कुमार ने बताया कि पांच आरोपियों में तीन नाबालिग और दो बालिग हैं।

एएसपी ने बताया कि घटना के बाद तनाव से बचने के लिए पूरे गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

एएसपी कुमार ने कहा कि अब तक तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, अन्य दो को पकड़ने के लिए पुलिस टीम तैनात की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2023 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).