देश की खबरें | केरल में सामूहिक दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग, तीन गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि, 25 अगस्त पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यहां 14 साल की लड़की के साथ इस साल मार्च महीने से लेकर अब तक कई बार छह लोगों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूर हैं।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग पीड़िता दो महीने के गर्भ से है।

यह भी पढ़े | Sree Padmanabhaswamy Temple: केरल में श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर कल से भक्तों लिए खुलेगा, इन नियमों का करना होगा पालन.

पुलिस के अनुसार, मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जो उत्तर प्रदेश के रामपुर के रहने वाले हैं। बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी है जो अपराध को अंजाम देने के बाद राज्य छोड़कर चले गये।

गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

यह भी पढ़े | कोरोना पॉजिटिव JMM प्रमुख शिबू सोरेन को इलाज के लिए रांची से दिल्ली लाया जा रहा है: 25 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कोच्चि के उपायुक्त जी पूंगुझाली ने कहा कि आरोपियों पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार के लिए सजा) समेत अनेक धाराओं और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने लड़की के पड़ोस में रहने के दौरान उससे संपर्क में आने के बाद उससे दोस्ती बढ़ाई।

उन्होंने कहा कि बाद में आरोपियों ने उसका शोषण शुरू कर दिया। लड़की की मां नहीं है, वहीं पिता दिल्ली में काम करता है। वह अपने बुजुर्ग दादा-दादी के साथ रहती है।

लड़की ने हाल ही में एक अस्पताल के डॉक्टरों को काउंसलिंग के दौरान पूरी बात बताई जिसके बाद मामला सामने आया।

इस बीच कालामस्सेरी से विधायक वी के इब्राहिम कुंजू ने पुलिस महानिदेशक लोकनाथ बहेरा को पत्र लिखकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)