देश की खबरें | आठ सुविधाओं को खेलो इंडिया स्टेट सेंटर आफ एक्सीलेंस में बदलेगा मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खेल मंत्रालय ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और पूर्वोत्तर के राज्यों की चार अन्य सुविधाओं सहित आठ खेल सुविधाओं की पहचान की है जिन्हें खेलो इंडिया स्टेट सेंटर आफ एक्सीलेंस (केआईएससीई) में बदला जाएगा।

जियो

नयी दिल्ली, 16 जून खेल मंत्रालय ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और पूर्वोत्तर के राज्यों की चार अन्य सुविधाओं सहित आठ खेल सुविधाओं की पहचान की है जिन्हें खेलो इंडिया स्टेट सेंटर आफ एक्सीलेंस (केआईएससीई) में बदला जाएगा।

पहले चरण में मंत्रालय ने कर्नाटक, ओडिशा, केरल, तेलंगाना, अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और नगालैंड में सरकारी स्वामित्व वाली खेल सुविधाओं की पहचान की है।

यह भी पढ़े | भारतीय-चीनी सेना के बीच हिंसक झड़प पर कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- हमारी कमजोरी का हर संकेत चीन की प्रतिक्रिया को और अधिक आक्रामक बनाता है.

विस्तृत अध्ययन के बाद इन केंद्रों को अनुदान दिया जाएगा।

मंत्रालय ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इन खेल सुविधाओं के चयन की प्रक्रिया अक्टूबर 2019 में शुरू हुई थी जब प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को उनके, उनकी एजेंसी या किसी अन्य पात्र एजेंसी के पास उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ खेल बुनियादी ढांचे की पहचान करने को कहा गया था जिसे विश्व स्तरीय खेल सुविधा में बदला जा सके। ’’

यह भी पढ़े | लद्दाख बॉर्डर विवाद: सेना प्रमुख एमएम नरवाणे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास स्थान पर मिलने पहुंचे: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘हमारे पास जो 15 प्रस्ताव आए उनके अध्ययन के बाद प्राथमिकता खेलों के लिए मौजूद ट्रेनिंग सुविधा, बुनियादी ढांचे और उन केंद्रों द्वारा तैयार चैंपियन के आधार पर आठ का चयन किया गया।’’

यह सहायता ओलंपिक खेलों को भी दी जाएगी।

राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इन केंद्रों का संचालन करेंगे और यहां खिलाड़ियों को ठहराने, खाने-पीने और मरम्मत की जिम्मेदारी उनकी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी