देश की खबरें | मंत्रालय ने अक्षरधाम से सहारनपुर तक सड़क मार्ग के विकास कार्य को प्राथमिकता से लिया: मनोज तिवारी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच सितम्बर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शनिवार को कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अक्षरधाम-सहारनपुर सड़क मार्ग के विकास को प्राथमिकता से लिया है ताकि राष्ट्रीय राजधानी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच बेहतर संपर्क स्थापित हो सके।

उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद तिवारी ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक पत्र के माध्यम से उन्हें जानकारी दी है कि इस सड़क मार्ग को छह लेन पहुंच नियंत्रण राजमार्ग (सिक्स-लेन एक्सेस-कंट्रोल हाइवे) के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसके दोनों ओर सर्विस लेन भी होंगी।

यह भी पढ़े | Radio Announcer Ameen Sayani Dies Fake News: रेडियो एनाउंसर अमीन सयानी की निधन को बेटे ने बताया गलत, कहा वे बिल्कुल ठीक हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी खबर.

तिवारी को लिखे पत्र में गडकरी ने कहा, ‘‘बहुत हर्ष के साथ मैं आपको सूचित कर रहा हूं कि अक्षरधाम-गीता कॉलोनी-शास्त्री पार्क और उत्तर प्रदेश सीमा-शामली-सहारनपुर सड़क मार्ग के विकास को प्राथिमकता से आगे बढ़ाया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे चौराहा और सहारनपुर बायपास सेक्शन वाली सड़क पर काम तेजी से चल रहा है और अगले साल तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े | Chennai Suburban Train Services: 7 सितंबर से फिर से शुरू होगी चेन्नई उपनगरीय ट्रेन सेवा? दक्षिणी रेलवे की तरफ से आधिकारिक पुष्टि बाकी.

गडकरी ने कहा कि अक्षरधाम से दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा तक सड़क के विकास के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं।

अक्षरधाम से लोनी गाजियाबाद सीमा तक 19 किलोमीटर लंबे छह लेन पहुंच नियंत्रण राजमार्ग पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है। मंत्रालय ने इसके लिए निविदा की प्रकिया आरंभ कर दी है। इससे यमुनापार के गीता कॉलोनी, सीलमपुर, उस्मानपुर, भजनपुरा और लोनी तक यातायात सुगम होगा।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)