रेल मंत्रालय ने आईआरसीटीसी सुविधा शुल्क साझा करने से जुड़ा फैसला वापस लिया
निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव ने शुक्रवार को कहा कि रेल मंत्रालय ने ट्रेन टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग पर आईआरसीटीसी द्वारा अर्जित सुविधा शुल्क को साझा करने के अपने फैसले को वापस लेने का फैसला किया है.
नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर : निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव ने शुक्रवार को कहा कि रेल मंत्रालय ने ट्रेन टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग पर आईआरसीटीसी द्वारा अर्जित सुविधा शुल्क को साझा करने के अपने फैसले को वापस लेने का फैसला किया है. दीपम सचिव तुहिन कांत पांडे ने ट्विटर पर लिखा, "रेल मंत्रालय ने आईआरसीटीसी सुविधा शुल्क पर फैसला वापस लेने का फैसला किया है."
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड ट्रांसपोर्टेशन कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने बृहस्पतिवार को कहा था कि रेल मंत्रालय ने उसे अपनी वेबसाइट पर बुकिंग से होने वाले अपने राजस्व का 50 प्रतिशत हिस्सा भारतीय रेल के साथ साझा करने के लिए कहा है. यह भी पढ़ें :BJP सांसद वरुण गांधी बोलें- मंडियों में किसानों का शोषण रोकने के लिए MSP की वैधानिक गारंटी जरुरी
ग्राहकों से वसूले जाने वाले सुविधा शुल्क से आईआरसीटीसी के लिए एक बड़े राजस्व का सृजन होता है. शुल्क रेल किराए का हिस्सा नहीं है. यह आईआरसीटीसी द्वारा दी जाने वाली ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सेवा के लिए वसूला जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2021 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

