देश की खबरें | गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश में मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बनारस करने को मंजूरी दी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 अगस्त केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तरप्रदेश में मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘बनारस’ करने की मंजूरी दे दी है। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने वाराणसी जिले में रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए आग्रह भेजा था।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out at Nandolia Organic Chemicals in Palghar: पालघर स्थित नंदोलिया ऑर्गेनिक केमिकल्स में लगी भीषण आग, 1 व्यक्ति की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल.

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘बनारस’ करने के लिए ‘अनापत्ति प्रमाण पत्र’ जारी किया गया है।

गृह मंत्रालय नाम बदलने के लिए वर्तमान दिशा-निर्देशों के मुताबिक संबंधित एजेंसियों से विचार-विमर्श करता है।

यह भी पढ़े | Nithyananda: देश से फरार नित्यानंद स्वामी गणेश चतुर्थी पर अपने खुद के रिजर्व बैंक की करने जा रहे हैं स्थापना.

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि वह किसी भी स्थान का नाम बदलने के प्रस्ताव को रेल मंत्रालय, डाक विभाग और सर्वे ऑफ इंडिया से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के बाद ही मंजूरी देता है।

अधिकारी ने बताया कि किसी गांव या शहर या नगर का नाम बदलने के लिए शासकीय आदेश की जरूरत होती है। किसी राज्य के नाम में बदलाव के लिए संसद में साधारण बहुमत से संविधान में संशोधन की जरूरत होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)