देश की खबरें | प्रधानमंत्री को बचाने के लिए झूठ बोलकर शहीदों का अपमान कर रहे हैं सरकार के मंत्री: राहुल
जियो

नयी दिल्ली, 19 जून कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख की गलवान घाटी में 20 जवानों की शहादत की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को आरोप लगाया कि सरकार के गहरी नींद में होने की कीमत जवानों को चुकानी पड़ी और सरकार के मंत्री इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बचाने के लिए झूठ बोलकर शहीदों का अपमान कर रहे हैं।

उन्होंने गलवान घाटी की हिंसक झड़प में घायल हुए एक जवान के पिता के बयान से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ यह देखकर दुख होता है कि भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्री प्रधानमंत्री को बचाने के लिए झूठ बोलने पर उतर आए हैं। अपने झूठ से हमारे शहीदों का अपमान मत करिए।’’

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Elections 2020: राज्य सभा की 19 सीटों के लिए कड़ा मुकाबला, बहुमत के और करीब NDA, यहां पढ़े इस इलेक्शन से जुडी सभी अहम बातें.

इस वीडियो में भारतीय जवान के पिता यह कहते सुने जा सकते हैं कि उनके बेटे ने उन्हें फोन पर बताया कि चीन के सैनिक संख्या में ज्यादा थे और उनके पास रॉड, डंडे और पत्थर थे, जबकि हमारे जवान खाली हाथ थे।

इससे पहले, राहुल गांधी ने रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाईक के एक बयान से जुड़ी खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘यह बात पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है कि गलवान घाटी में चीन का हमला पूर्व नियोजित था। सरकार सो रही थी और समस्या से इनकार किया। हमारे शहीद जवानों को इसकी कीमत चुकानी पड़ी।’’

यह भी पढ़े | सभी जनपद में तेजी से बनाए जाएं जांच लैब: CM योगी आदित्यनाथ.

कांग्रेस नेता ने नाईक के बयान से जुड़ी जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक मंत्री ने कहा है कि भारतीय सैनिकों पर हमले की योजना चीन ने पहले से बना रखी थी और भारतीय सुरक्षा बल इसका करारा जवाब देंगे।

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)