कान, 17 मई सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने बुधवार को '76वें कान फिल्म महोत्सव' में 'भारतीय दीर्घा' का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मुरुगन ने भारत की "कहानी कहने की कालातीत परंपरा" पर प्रकाश डाला, जिसे दुनिया भर में तेजी से मान्यता मिल रही है।
मंत्री ने कहा, "आपको इन दिनों ऐसी बहुत कम ही हॉलीवुड फिल्में मिलेगी, जिसके क्रेडिट में भारतीयों के नाम न हों, खासकर वीएफएक्स और एनिमेशन विभागों में।"
उन्होंने कहा कि "हमारी रचनात्मक अर्थव्यवस्था" की नींव इतनी मजबूत है कि "भारत दुनिया का अग्रणी 'कंटेट क्रिएटर' बनने की बेहतर स्थिति में है"।
इस मौके पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने वहां उपस्थित लोगों को एक रिकार्डेड वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया।
मंत्री ने इस साल नवंबर में गोवा में होने वाले 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के पोस्टर का भी अनावरण किया।
भारतीय दीर्घा को राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, अहमदाबाद ने डिजाइन किया है, जिसमें विद्या की देवी सरस्वती और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े रंगों का उपयोग किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY