जरुरी जानकारी | माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स रीट ने आईपीओ से पहले एंकर, रणनीतिक निवेशकों से जुटाए 2,644 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. के रहेजा समूह और ब्लैकस्टोन के स्वामित्व वाले माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स रीट ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले एंकर और रणनीतिक निवेशकों से 2,644 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
नयी दिल्ली, 25 जुलाई के रहेजा समूह और ब्लैकस्टोन के स्वामित्व वाले माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स रीट ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले एंकर और रणनीतिक निवेशकों से 2,644 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
माइंडस्पेस की आईपीओ के जरिए 4,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। आईपीओ सोमवार को खुलेगा और 29 जुलाई को बंद होगा।
माइंडस्पेस ने एंकर निवेशकों से 1,518.74 करोड़ रुपये और रणनीतिक निवेशकों से 1,125 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी भारत का दूसरा सबसे बड़ा रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (रीट) शुरू कर रही है।
माइंडस्पेश ने शुक्रवार रात शेयर बाजार को बताया कि के रहेजा कॉर्प इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स एलएलपी के प्रशासनिक बोर्ड की आईईआईटी पेशकश समिति ने एंकर निवेशकों को 275 रुपये प्रति शेयर की दर से 5,52,27,200 शेयर आवंटित करने को मंजूरी दी है। एंकर निवेशकों से कुल 1,518.74 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं।
सिंगापुर सरकार, फिडेलिटी और नोमुरा ट्रस्ट, एचएसबीसी ग्लोबल, कैपिटल इनकम बिल्डर और कोहेन एंड स्टीयर प्रमुख निवेशकों में शामिल हैं।
माइंडस्पेस ने अपने सार्वजनिक निर्गम के तहत शेयरों के लिए बोली दायरा 274-275 रुपये प्रति यूनिट तय किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)