देश की खबरें | मध्याह्न भोजन योजना में दूध को किया जाए शामिल: उपराष्ट्रपति का सुझाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को सुझाव दिया कि मध्याह्न भोजन योजना में दूध शामिल किया जाना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात सितंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को सुझाव दिया कि मध्याह्न भोजन योजना में दूध शामिल किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बच्चों को दिए जाने वाले भोजन में पोषक तत्वों में सुधार के लिए उन्हें या तो नाश्ते में या मध्याह्न भोजन के समय दूध दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi on Privatisation: राहुल गांधी का प्राइवेटाइजेशन को लेकर केंद्र पर साधा निशाना, कहा-रोजगार व जमा पूंजी को नष्ट कर रही है सरकार.

आधिकारिक बयान में कहा गया कि नायडू ने इस संबंध में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से बात की।

ईरानी ने नायडू को आवासन दिया कि केंद्र सरकार मध्याह्न भोजन योजना में दूध शामिल करने के लिए सभी राज्यों को अनुशंसा करने पर विचार करेगी।

यह भी पढ़े | Rajasthan Panchayat Election 2020: राजस्थान में 27 जिलों में 3848 पदों के लिए 28 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चार चरणों में डाले जाएंगे वोट, आचार संहिता लागू.

बयान में कहा गया कि इससे पूर्व आज दिन में पशुपालन और डेयरी विभाग के सचिव अतुल चतुर्वेदी ने नायडू से मुलाकात की और उन्हें कोविड-19 के चलते मुर्गी पालन तथा डेयरी क्षेत्र में आ रहीं समस्याओं से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया।

चतुर्वेदी ने नायडू को दुग्ध सहकारी समितियों द्वारा खरीद बढ़ाए जाने संबंधी कदमों के बारे में भी उपराष्ट्रपति को जानकारी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\