देश

Rajasthan Panchayat Election 2020: राजस्थान में 27 जिलों में 3848 पदों के लिए 28 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चार चरणों में डाले जाएंगे वोट, आचार संहिता लागू

: कोरोना महामारी के बीच राजस्थान में पंच और सरपंच के 3848 पदों पर चुनावों करने को लेकर चुनाव आयोग द्वारा सोवमार को घोषणा कर दी गई है. चुनाव आयोग द्वारा किए गए घोषणा के अनुसार राज्य में कुल चार चरणों में चुनाव पूरे होंगे. जिसमें 28 सितंबर को पहला, 4, 6 और 10 अक्टूबर को दूसरे, तीसरे और चौथे चरण का चुनाव होगा. चुनावों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आचार सहिंता लागू कर दी गई है.

Rajasthan Panchayat Election 2020: राजस्थान में 27 जिलों में 3848 पदों के लिए 28 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चार चरणों में डाले जाएंगे वोट, आचार संहिता लागू
मतदान (Photo Credit- IANS)

जयपुर: कोरोना महामारी के बीच राजस्थान (Rajasthan) में पंच और सरपंच के 3848 पदों पर चुनाव करने को लेकर चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को घोषणा की गई है. चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा किए गए घोषणा के अनुसार राज्य में  कुल चार चरणों में चुनाव होंगे. जिसमें 28 सितंबर को पहला, 4, 6 और 10 अक्टूबर को दूसरे, तीसरे और चौथे चरण का चुनाव होगा. चुनावों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आचार सहिंता लागू कर दी गई है.

चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण में 27 जिलों की 1003, दूसरे चरण में 1028, तीसरे चरण में 943 और चौथे चरण में 874 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव होगा. जिसमें 35968 वार्ड पंच भी चुने जाएंगे. इनमें अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, झुंझुनू, जोधपुर, करौली, चूरू, दौसा, धौलपुर,प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, नागौर, पाली सिरोही और उदयपुर जिला शामिल है. यह भी पढ़े: राजस्थान: पंचायत चुनाव में 97 साल की बुजुर्ग महिला विद्या देवी का चला जादू, प्रतिद्वंदी आरती मीणा कोई 207 वोटों से हराकर बनीं सरपंच

बता दें कि  कि पंच और सरपंच के चुनाव अपने समय से अप्रैल महीने में होने थे. लेकिन कोरोना महामारी के चलते देश में लागू लॉकडाउन के चलते चुनाव को कुछ समय के लिए टाल दिया गया था. जो अब राजस्थान में 27 जिलों के  3848 सीटों पर चुनाव होने जा रहा हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2020 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).