देश की खबरें | जम्मू में प्रवासी श्रमिकों ने घर वापस भेजे जाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवासी श्रमिकों का एक समूह मंगलवार को शहर के भगवती नगर क्षेत्र के पास एकत्रित हो गया और देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित अपने घर भेजे जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

जियो

जम्मू, 26 मई प्रवासी श्रमिकों का एक समूह मंगलवार को शहर के भगवती नगर क्षेत्र के पास एकत्रित हो गया और देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित अपने घर भेजे जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | गोवा में आज कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया: 26 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल थे और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पहुंचने के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से तितर बितर कर दिया गया।

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने पहले ही संघ शासित प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रवासी श्रमिकों को वापस उनके गृह राज्य भेजने का काम शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़े | कोरोना काल में महाराष्ट्र में सियासत जारी, नितिन राउत ने केंद्र सरकार पर फोड़ा हालात का ठीकरा, कहा- हमारी बातों को अनदेखा किया.

जम्मू कश्मीर से श्रमिक स्पेशल ट्रेन के द्वारा 19 मई से अब तक लगभग 18,000 श्रमिकों को उनके गृह राज्य भेजा जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\