विदेश की खबरें | मेक्सिको में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा 18 हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की शुरुआत के बाद से जहरीली शराब पीने से देश में अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की शुरुआत के बाद से जहरीली शराब पीने से देश में अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

दक्षिणी राज्य गुरेरो की सरकार ने सोमवार को कहा कि लोकल ब्रांड की टकीला किस्म की शराब जिसे “रांचो एस्कोनडिडो’ कहा जाता है, उसे पीने से तलापा डे कोमनफोर्ट नगर में और आस-पास के इलाकों में 18 लोगों की मौत हुई।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी की कूटनीति का कमाल, चीन बोला- सीमा विवाद अब बातचीत से किया जाएगा खत्म.

इसके अलावा 16 अन्य लोगों को शरीर में जहर फैलने के लक्षणों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। यह इलाका खेती करने वाली निर्धन बस्ती के तौर पर जाना जाता है।

गुरेरो के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि इस शराब पर “डिस्टिल्ड अगेव’’ का लेबल लगा हुआ था जो कि कैक्टस जैसा एक पौध होता है जिससे टकीला और मेसकल दोनों किस्म की शराब बनती है।

यह भी पढ़े | Indian Mission in Nepal: सीमा विवाद के बीच भारत ने नेपाल के साथ किया करार, 7 जिलों में 56 उच्च माध्यमिक स्कूलों को दोबारा बनाएगा.

विभाग ने बताया कि इस मामले में तीन ब्रांड- ‘‘रांचो एस्कोनडिडो”, “जालोन” और “100 एनोस” के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\