विदेश की खबरें | मेक्सिको मेगाचर्च के नेता पर फिर बच्चों के साथ बलात्कार का आरोप

अदालत ने अप्रैल में नेता के लिए खिलाफ पुराने आरोपों को र्कायवाही में कुछ त्रुटियों होने की वजह से खारिज कर दिया था।

ला लूज डेल मुंडो के स्वयंभू ईश्वर दूत नौसोन जोक्विन गार्सिया पर 30 से अधिक गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं। यह सभी मामले 2015 से 2018 के बीच के हैं।

यह भी पढ़े | अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में नौ की मौत, 40 घायल: अफगान अधिकारी.

उनके अलावा सुसाना मेडिना ओक्साका और एलोंड्रा ओकैम्पो पर भी आरोप तय किए गए हैं।

गार्सिया ला लूज डेल मुंडो के एक धार्मिक नेता है।

यह भी पढ़े | इस्लामाबाद हाईकोर्ट 3 अगस्त को करेगा कुलभूषण जाधव मामले की सुनवाई.

मेक्सिको स्थित इंजील क्रिश्चियन चर्च ग्वाडलहारा की स्थापना उनके दादा ने की थी और उनके विश्वभर में करीब 50 लाख अनुयायी हैं।

गार्सिया और ओकैम्पो पहले से ही हिरासत हैं, जबकि ओक्साका जमानत पर है।

अभियोजकों ने कहा कि तीनों ने यौन अपराधों को अंजाम देने के साथ ही बच्चों के अश्लील वीडियो भी बनाए।

लॉस एंजेलिस सुपीरियर कोर्ट ने अप्रैल में गार्सिया के खिलाफ आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उनकी प्राथमिक सुनवाई समबद्ध तरीके से नहीं की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)