देश की खबरें | महानगर मादक पदार्थ के प्रमुख केंद्र, एनसीबी कर रही कार्रवाई: गृह मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में महानगर मादक पदार्थ के प्रमुख केंद्र बन रहे हैं और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई सहित देश में कई जगह अभियान चलाकर बरामदगी तथा गिरफ्तारियां की हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में महानगर मादक पदार्थ के प्रमुख केंद्र बन रहे हैं और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई सहित देश में कई जगह अभियान चलाकर बरामदगी तथा गिरफ्तारियां की हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एनसीबी मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान चला रहा है और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापे मार रहा है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस ने थीम सॉन्ग के जरिए नीतीश सरकार से किया सवाल- का किए हो?.

इसने कहा कि एनसीबी की एक टीम ने एक विशिष्ट सूचना के आधार पर 12 अक्टूबर को महाराष्ट्र में वसई, पालघर से एक किलोग्राम कोकीन और दो किलोग्राम फेंसिलिडाइन बरामद किया तथा एम अहमद नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में अहमद ने बताया कि उसे यह मादक पदार्थ आगे बेचने के लिए एस के सौरभ नाम के व्यक्ति से मिला था। 13 अक्टूबर को वसई, पालघर से एनसीबी ने सौरभ को भी पकड़ लिया। उससे पूछताछ के बाद 14 अक्टूबर को उसकी दुकान और गोदाम से 29.3 किलोग्राम एमडीए मिला।

यह भी पढ़े | Earthquake in Manipur: मणिपुर के बिष्णुपुर में महसूस किया गया भूकंप का झटका, तीव्रता 3.5 की गई दर्ज.

बयान में कहा गया कि सौरभ ने यह भी बताया कि मादक पदार्थ का संबंध ए खानिवाडेकर और आर खानिवाडेकर से है।

इसमें देश के अन्य हिस्सों में एनसीबी की कार्रवाई के बारे में भी जानकारी दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\